• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- नोएडा से अयोध्या के लिए चलेंगी बसें ,यूपी मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त जाएंगे। इसको लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है । नोएडा डिपो से अयोध्य रूट पर पहली बार बसों का संचालन किया जाएगा । सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि बसों के संचालन के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। 22 जनवरी के बाद इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाएगी । शुरू में एक या दो बस शुरू लगाई जाएगी । उसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत के अनुसार संख्या बढ़ाई जाएगी ।

जून में हट जाएंगे नोएडा डिपो की 22 बसें नोएडा डिपो से इस साल की पहली छमाई के बाद बसों का संचालन प्रभावित हो सकता है । डिपो की 22 बसें जून के बाद सड़क से हट जाएंगे । इनको 15 वर्ष पूरे हो जाएंगे । अभी नए बसों के मिलने को लेकर कोई स्पष्ट योजना नहीं है । ऐसे में कुछ रूट पर बसों का संचालन बाधित हो सकता है । वर्तमान में नोेएडा डिपो से 180 बसों का संचालन हो रहा है ।

डिपो को हाल में ही 36 नई बसें मिली थी, लेकिन एक बार फिर बसों की संख्या में कमी आ जाएगी । डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए तैयार शुरू कर दी गई है । यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी । नोएडा डिपो में शुरू हुई रामधुन सेक्टर-35 नोएडा डिपो में रामधुन का बजनी शुरू हो गई है । डिपो से यात्रियों को सूचना वाले सिस्टम से नियमित रामधुन बजाई जा रही है । साथ ही डिपो की 20 प्रतिशत बसों में लाउडस्पीकर लगा दिए गए हैं । पहले लखनऊ रूट की बसों में स्पीकर लगाए जा रहे हैं । उसके बाद दूसरे रूट पर लगाई जाएगी। 20 जनवरी तक सभी बसों में स्पीकर लगा दिए जाएंगे । 22 जनवरी को उत्तर परिवहन निगम की सभी बसों में रामधुन बजेगी ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )