• Sun. Jun 28th, 2026

UP : मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर ने संभाला पदभार, विभागीय बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

Noida : गौतम बुद्ध नगर, दिनांक: 01-03-25 को नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) Dr Narendra Kumar गौतम बुद्ध नगर ने अपने पदभार का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया, उक्त दिनांक को मेरठ आयुक्त महोदय की बैठक के बाद ।आज दिनाँक 02-03-2025 को , उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें उन्होंने विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा आगामी दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान CMO महोदय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और जनता को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हों।

उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश स्तर पर रैंकिंग बेहतर हो और इसे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

CMO महोदय ने यह भी घोषणा की कि वे प्रतिदिन एक ज़ूम मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके और जनता को त्वरित व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}