• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे बिजनौर , जनसभा को किया संबोधित

यूपी के बिजनौर मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के एक निजी स्कूलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित स्थलों का निरीक्षण कृषि विभाग बैंकिंग सेवा बाल विकास विभाग सहित कई ऐसे विभाग है जिनके स्टॉल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आज बिजनौर जिले में आई है।

विकसित संकल्प यात्रा में आज यहां जोड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर भारत माता के महान सपूत किसनपुत्र पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुर्णतिथि के अवसर पर नमन करता हु।और पूरे जनपद वासियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं।महात्मा विदुर की पावन धरती को नमन करते हुए सीएम ने कहा कि बिजनौर लखनऊ से आने में मुझे जितना समय लगता है उससे मुझे आने में बहुत खुशी होती है।सीएम ने सुरक्षा को लेकर बोला कि व्यापारी सहित महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमारी संवेदना हमारी अपराधी और माफिया के लिए कोई संवेदना नहीं। दूसरे राज्यों में जहां हमेशा दंगे होते थे तो वहीं अब यूपी में कोई दंगा नहीं होता यूपी में सब चंगा है।अब कोई धंधा नहीं होता कावड़ यात्रा जो है सही से निकल रही है बेटियां स्कूल सकुशल जारही है। हमारा प्रयास है की गंगा एक्सप्रेस जल्द से जल्द बन जाए इसके बाद हम इसे हरिद्वार से भी निकालने का प्रयास करेंगे।मैं सोचता था कि बिजनौर में कब मेडिकल कॉलेज बनेगा आज बिजनौर में सरकारी और प्राइवेट दोनों मेडिकल कॉलेज बना है।यहां विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ते हुए एक नया परिवर्तन है और परिवर्तन तब आता है।जब सरकार और समाज मिलकर के जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर जब सरकार काम करती है। तो इसी तरीके से परिणाम देखने को मिलते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )