• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की प्रस्तावित परीक्षा की तिथि हुई घोषित,यूपी बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत

यूपी के प्रयागराज में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 22 फरवरी से प्रस्तावित है। बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने परीक्षा केंद्रो की अंतिम सूची जारी कर दी है, इस बार सुबह के 8264 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं के 55,08,206 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड सचिव की ओर से बताया गया कि अब कोई भी नया केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत शामिल जिलों में कुल 2408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिले में कुल 1351 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मेरठ में 1528 बरेली 893, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 2084 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जनवरी से

यूपी बोर्ड 2024 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आगरा,सहारनपुर, बरेली,लखनऊ,झांसी,चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़ ,देवीपाटन और बस्ती मंडल में होगी। दूसरे चरण के प्रयोगात्मक परीक्षा 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच अलीगढ़,मेरठ, मुरादाबाद,कानपुर,प्रयागराज,मिर्जापुर ,वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित की जाएगी

[11:00 AM, 1/5/2024] Sarfaraz: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थी

हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 29,47,324 है। इनमें छात्रों की संख्या 15,71,687 और छात्राओं की संख्या 13,75,637 है। जबकि इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 25,77,964 है। इनमें छात्रों की संख्या 14,28,731 और छात्राओं की संख्या 11,49,233 है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )