• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP: एटा में यूपी पुलिस के सिपाही का शव सरकारी आवास में पंखे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

ByIcndesk

Jan 21, 2024

Report By : Himanshu Garg (Etah UP)

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उस समय हड़कंप मच गया, यहां जब थाना जलेसर में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी एक सिपाही का शव शनिवार को सरकारी आवास में पंखे पर फंदे से लटका मिला। इस बात का पता तब चला जब सिपाही के साथी ने गेट खुलवाने का प्रयास किया लेकिन गेट न खुलने पर अंदर झांक कर देखा तो शव लटका हुआ था। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार, आरक्षी वर्ष 2020 बैच का है। जिसे 31 मई 2021 को थाना जलेसर में नियुक्ति मिली थी। शुरूआत में कस्बा में किराए के मकान में रहा था। लगभग एक वर्ष पहले थाना परिसर में सरकारी आवास मिलने के बाद रहने लगा था। यहां पर साथी आरक्षी सुरेंद्र सिंह के साथ रहता था।

मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि आरक्षी का शव सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला है। इसके पीछे की क्या वजह है, स्पष्ट नहीं है। परिजन का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर ही आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएंगी। आरक्षी का फोन कब्जे में ले लिया गया है।

By Icndesk