• Wed. Nov 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेयो मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह में की शिरकत

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बाराबंकी पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बाराबंकी के सफेदाबाद में स्थित मेयो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रा-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा कि हम पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। मात्र 16 डिस्ट्रिक ऐसे बचे हैं जहां मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की कार्रवाई चल रही है। हम पीपीपी मोड पर गए हैं। शीघ्र ही उसकी प्रक्रिया शुरू होगी। चार में एमओयू भी साइन हो चुका है, शेष में हम काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने तय किया है कि हम मेडिकल कॉलेज ही नहीं नर्सिंग कॉलेज भी खुलेंगे। इस दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि हम मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल स्टाफ कॉलेज खोलेंगे। जिसे जो WHO की मान्यता है कि एक चिकित्सक पर तीन नर्स तीन पैरामेडिकल स्टाफ हों वह पूरे हो सकेंगे। बता दें कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार की दोपहर सफेदाबाद में स्थित मेयो मेडिकल कॉलेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और सम्मानित किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )