• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-जालौन में भीषण हादसे में तबाह हुई चार जिंदगियां,कई ज़ख्मी इलाज जारी

यूपी के जालौन में एक दर्दनाक बड़ा हादसा देखने को मिला, जहां NH27 पर बुन्देलखण्ड एक्प्रेसवे के पास तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लोडर पलट गई। जिसमें दबकर 1 मासूम बच्चा, 1 किशोरी ,2 महिलाओं सहित कुल 4 लोगों की मौत गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना उरई कोतवाली क्षेत्र मे कानपुर हाईवे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें ओवर ब्रिज के पास की है। जहां झांसी से देर रात लोडर में सवार होकर बच्चों महिलाओं सहित करीब 30 लोग डकोर जा रहे थे, जैसे ही लोडर बुंदेलखंड एक्प्रेसवे के पास पहुंची, तभी डंपर ट्रक ने लोडर को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर हाईवे पर जाकर पलट गई।

जिसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें दो महिलाओं एक किशोरी सहित एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। बाकी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। वही मृतकों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच भेजा।वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डाँ ईरज राजा आलाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जहां हादसे का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया की घटना देर रात की है जहां झांसी की ओर से आ रही लोडर को डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 2 वर्षीय मासूम बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनका इलाज किया जा रहा है और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)