• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-जालौन में तेज धमाके के साथ फटा घर मे रखा गैस सिलेंडर,लगी भीषण आग,मची अफरातफरी

जालौन में घर मे रखे गैस सिलेंडर में हुआ रिसाव,सिलेंडर में हो रहे रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई आग लगते ही घर मे हड़कम्प मच गया घरवालों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का किया प्रयास लेकिन आग को बढ़ता देख घर के सदस्यों ने घर से भागकर बचाई अपनी जान वही कुछ ही समय बाद तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर हुआ बिस्फोट।

आपको बता दे कि पूरा मामला उरई नगर के मोहल्ला पाठकपुरा का है जहां पर रहने वाले निर्मल सिंह अपने परिवार के साथ घर मे सो रहे थे तभी देर रात अचानक से गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई इससे पहले घरवाले कुछ समझ पाते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया घर मे आग लगी देख निर्मल सिंह व उनकी पत्नी रेखा ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग को बढ़ता देख वो परिवार सहित जान बचाकर घर से भाग गई वही आग लगने से मोहल्ले में भी हड़कम्प मच गया लगातार आग की लपटों में जल रहे सिलेंडर में अचानक तेज बिस्फोट हुआ ओर सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारें भी तेज धमाके से फट गई और पूरे घर मे आग फैल गई जिससे घर मे रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )