• Wed. Jul 15th, 2026

UP-गाज़ीपुर का किसान कर रहा भतुवा की खेती,मिठाई बनाने में काम आती है भतुवा की खेती

यूपी का गाजीपुर का मोहम्मदाबाद तहसील जो करईल का इलाका कहा जाता है। और यहां के किसान अब परंपरागत खेती धान, गेहूं की खेती करने के बजाय अब वह आधुनिक खेती और नगदी खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसी के तहत मोहम्मदाबाद इलाके में पेठा बनाने के काम में आने वाला भतुआ की खेती भी बड़े ही जोर-शोर पर किया जा रहा है। कारण की इसकी खेती में कम लागत ,जानवरों से सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं के साथ ही यह नगदी खेती में शुमार हो गया है।₹10000 प्रति एकड़ के खर्चे में इसकी खेती किसान कर रहे हैं और मौजूदा समय में₹600 प्रति क्विंटल की रेट से मिठाई बेचने वाले दुकानदार खरीदारी कर रहे हैं।

किसान अब परंपरागत खेती छोड़कर अब अधिक आमदनी करने वाली खेती करना शुरू कर दिया है। किसान मिर्च टमाटर और केले की खेती तो कर रहे हैं लेकिन उनमें अत्यधिक लागत फसलों की सुरक्षा और मजदूरों की समस्या को लेकर काफी परेशान है। अब वह इन समस्याओं से निजात पाते हुए कुछ ऐसी खेती करना चाहते हैं। जिसमें उक्त समस्याओं से तो कुछ निजात मिले ही और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो। ऐसी ही खेती में बहुत कम लागत में अधिक लाभ देने वाली भतुआ की खेती भी कुछ किसानों ने अभी शुरू किया। हालांकि वह इस खेती से काफी संतुष्ट हैं, भतुए की खेती में काफी कम लागत लगाकर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं । भतुआ की बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसान शेरपुर खुर्द निवासी ज्ञानेंद्र कुमार राय( पहलवान) ने बताया कि वह मिर्च और टमाटर तथा मटर की खेती करते थे लेकिन इस खेती में काफी खर्च और मजदूरों की समस्या को देखते हुए उन्होंने इन फसलों की खेती काफी कम कर दी है। और काफी कम खर्च में अधिक आमदनी देने वाली भतुआ की खेती विगत 7-8 वर्षों से कर रहे हैं। बताया कि केवल शेरपुर में सौ से डेढ़ सौ एकड़ भतुआ की खेती की गई है ।इस खेती का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह पूरी तरह से जैविक खेती है। बुवाई के 140 से150 दिन में इसका फल पककर तैयार हो जाता है । इस खेत में मटर की खेती करने वाले किसान भतुए के कच्चे फल को भी बेच देते हैं और फिर उसे खाली खेत में मटर की बुवाई भी कर देते हैं। इससे उनका दोहरा लाभ ही प्राप्त हो जाता है ।भतुए की खेती में खर्च नाम मात्र का पड़ता है। भतुए की खेती में कुल लगभग दस हजार रुपए प्रति एकड़ पड़ता है।इसमें 300 से 350 ग्राम बीज प्रति एकड़ लगता है । जून जुलाई में बरसात शुरू होने पर इसकी बुवाई होती है तथा 25 से 30 दिन बाद निकाई -गुड़ाई के साथ वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग किया जाता है। अगर मौसम ने साथ दिया तो भतुआ की पैदावार 15 से 20 मेट्रिक टन प्रति एकड़ तक हो सकती है। बाजार भाव के हिसाब से इसकी खरीद बिक्री होती है इस समय भतुआ ₹600 प्रति क्विंटल बिक रहा है। किसानों को इसकी बिक्री करने में भी कोई परेशानी नहीं होती और लोकल मार्केट में ही गाजीपुर, मुहम्मदाबाद तथा मऊ में पेठा बनाने वाली फैक्ट्री के स्वामी के अलावा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाने वाले व्यवसायी भी इसे खरीद लेते हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र के बांड़(गंगा के आसपास) और करइल कि किसानों ने मिर्च टमाटर मटर तथा केले की खेती बड़े पैमाने पर करते हैं जिसमें बहुत अधिक लागत और मजदूरों की कमी के साथ-साथ जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा की बहुत बड़ी समस्या होती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}