• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP -बहराइच में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महाकाल सेवामंडल की बेटियों ने शहर की एक किलोमीटर सड़क पर बनाई रंगोली

यूपी के बहराइच में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची है यहां शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल है हर तरफ राम ही राम हैं।

आज बहराइच शहर की लगभग एक किलोमीटर की सड़क पर श्री महाकाल सेवक मंडल की बेटियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में रंगोली बनाई जिसे देख कर हर कोई निहारता ही रह गया।श्री महाकाल सेवक मंडल की महिला टीम ने छावनी से पीपल चौराहे तक की सड़क पर रंगोली बनाई है।

श्री महाकाल सेवक मंडल के अध्यक्ष करन कुमार रस्तोगी ने बताया की आज शाम को श्री महाकाल सेवक मंडल की पुरषों की टीम द्वारा 11 हजार दीपक जला कर दीपोत्सव के साथ आतिश बाज़ी का भी कार्यक्रम होना है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण बहराइच के लोगो को दिखाने के लिए बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर पर एक विशाल LED भी मंडल की तरफ से लगाई गई है। सुंदर काण्ड के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )