• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-हरदोई में भगोड़े राशिद नसीम की करीबी शशिबाला को ED ने हरदोई से किया गिरफ्तार

हरदोई लखनऊ दिल्ली मुंबई वाराणसी प्रयागराज समेत आजमगढ़ में छापेमारी जारी,प्लाटिंग से जुड़ी दस्ताबेजी जानकारी जुटा रही है छापेमारी के दौरान हरदोई में ED,भगोड़े राशिद नसीम की करीबी शशिबाला हरदोई से गिरफ्तार, ईडी की छापेमारी,सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीमें शुक्रवार से लखनऊ में शाइन सिटी की संपत्तियों की खरीद फरोख्त करने वाले ई-स्टोन बिल्डर के ठिकानों को खंगाल रही है

शाइन सिटी घोटाले के मास्टरमाइंड भगोड़े राशिद नसीम की करीबी महिला शशिबाला को ईडी ने शनिवार सुबह हरदोई से गिरफ्तार कर लिया। वह राशिद के विदेश भागने के बाद शाइन सिटी का कारोबार संभाल रही थी। शशिबाला के अलावा शाइन सिटी के एजेंटों के सात शहरों के 23 ठिकानों पर जारी ईडी के छापों में 8.60 करोड़ रुपए नकद और बड़ी तादाद में हीरे और सोने के जेवरात बरामद किये गये है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीमें शुक्रवार से लखनऊ में शाइन सिटी की संपत्तियों की खरीद फरोख्त करने वाले ई-स्टोन बिल्डर के ठिकानों को खंगाल रही है, जहां तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए है। इसके अलावा दिल्ली में वर्धमान बिल्डर और भगवती डायमंड्स के आठ ठिकानों पर छापे की कार्रवाई जारी है। ईडी के अधिकारियों ने आजमगढ़ के लालगंज निवासी उद्धव सिंह सोनू के ठिकानों से नकदी, जेवरात और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए है। वह वाराणसी और आसपास के इलाकों में शाइन सिटी का काम संभालता है और सीधे राशिद नसीम के संपर्क में है।

ईडी ने उसके मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा है, जहां कंपनी से जुड़े दस्तावेज मिले है। जिन एजेंटों के ठिकानों पर छापा गया है, वे सभी राशिद नसीम की संपत्तियों और पैसों का प्रबंधन करते हैं और हवाला के जरिए राशिद को पैसा भेजते है। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज और हरदोई में शाइन सिटी कंपनी के एजेंटों के 23 ठिकानों पर छापा मारा था।

ईडी के अधिकारियों ने शाइन सिटी की जब्त संपत्तियों को धोखाधड़ी कर आम लोगों को बेचने की शिकायतें मिलने के बाद कंपनी से जुड़े एजेंटों और रीयल एस्टेट करोबारियों पर शिकंजा कसा है। ईडी की टीमें बीते 24 घंटे से लखनऊ और दिल्ली में 8-8, वाराणसी व प्रयागराज में 2-2, आजमगढ़, हरदोई व मुंबई के 1-1 ठिकाने को खंगाल रही हैं। लखनऊ में गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार और आशियाना में ई-स्टोन बिल्डर के ठिकानों को खंगाला जा रहा है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)