• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-जालौन में सरकारी 102 एम्बुलेंस में मरीज़ों की जगह लाद कर चोरी छिपे मछली लाई जा रही थी ,पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में केस दर्ज

यूपी के जालौन से बेहद चौकाने वाली खबर सामने आ रही हस सरकार द्वारा चलाई गई जीवन दायिनी एंबुलेंस अब तस्करी करने वाली एम्बुलेंस बन गई है। एम्बुलेंस से अब गंभीर मरीजों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, बल्कि, जीवनदायिनी एंबुलेंस मछली तस्करी करने का जरिया बन गई है। ऐसा ही नजारा जालौन के रामपुरा इलाके में देखने को मिला। जहां एंबुलेंस से मछलियों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था । जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  वीडियो का संज्ञान लेने के बाद इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को मछलियों सहित जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया, साथ ही चार लोगों के खिलाफ़ मामला पंजीकृत कर चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

पूरा मामला रामपुरा थाना कस्बे का है। यहां शुक्रवार सुबह के वक्त 102 एंबुलेंस सड़क से बार बार निकल रही थी और इससे मछलियों को गुपचुप तरीके से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था। जैसे ही इसकी भनक सुबह के वक्त घूमने वाले लोगों को लगी उन्होंने एम्बुलेंस को रोका और एंबलेंस के दरवाजे को खोलकर देखा, जहां पीछे मरीज के लेटने के स्थान पर मछलियां से भरे तीन बोरे दिखाई दिए, जिसे देखकर घूमने वाले लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, साथ ही इस बारे में पुलिसकर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करते हुए तत्काल एंबुलेंस को जब्त कर लिया और थाने ले आई, साथ ही ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी।
इस मामले में सी ओ माधौगढ़ ने बताया कि एंबुलेंस की पीछे वाली सीट जहां पर मरीजों को लिटाकर अस्पताल पहुंचाया जाता है, वहां से 1 कुंतल मछलियां बरामद हुई है, इसको यमुना नदी से चोरी करके ले जाया जा रहा था, इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भाग गया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)