• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- रायबरेली में जल शक्ति मंत्री ने पेयजल योजना का किया शुभारंभ,भाजपा नेता सहित अधिकारियों का रहा जमावड़ा

यूपी के राय बरेली में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रायबरेली में हो रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण के साथ ही गेगासो में हो रहे “राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन,उत्तर प्रदेश” द्वारा 543.40 लाख की लागत से कराए जा रहे “हर घर जल योजना” का पूजन कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रोग्राम में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। पहले जहां भारत की तुलना पाकिस्तान के साथ की जाती थी, अब परिस्थितियां बदल गई है, अब भारत की तुलना रूस, जापान,अमेरिका जैसे देशों से की जाने लगी है।

यहां तक कि इजरायल अब भारत से एक लाख लोगों की मांग की है,इन लोगों को इसराइल के विकास के लिए विभिन्न सेक्टरो में वह नौकरी देगा। यह सब मोदी जी और योगी जी के संकल्प और इरादे की वजह से संभव हो सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों से संवाद तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )