Report By-Pawan Sharma Mathura (UP)
यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के व जन्मभूमि के 18 वादों में से एक में पक्षकार आशुतोष पांडेय ने खुद को पाकिस्तान से धमकी मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही फेसबुक आईडी हैक करने का भी आरोप लगाया है। आशुतोष पांडेय ने प्रमुख गृह सचिव केंद्र सहित एसएसपी मथुरा, उप्र गृह विभाग में ईमेल के जरिये शिकायत की है। एसएसपी ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया है।
आशुतोष पांडेय श्रीमठ महेश्वर धाम सुनरख रोड, प्रेम मंदिर के पीछे, वृंदावन व मूल निवासी शामली ने आरोप लगाया है कि कई बार आतंकी संगठन पीएफआई द्वारा हत्या की धमकी आ चुकी है। अब पाकिस्तान से कई युवकों द्वारा जन्मभूमि के वाद में पैरवी करने को लेकर धमकी दी है। फेसबुक पेज पर भी कई बार भद्दी टिप्पणी की है।


श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वाद में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाकर पैरवी करने पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। शनिवार देर रात फेसबुक पेज आईडी को भी हैक एडमिन से हटा दिया है। जैत इंस्पेक्टर अजय वर्मा ने बताया कि एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

