• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-भाजपा साँसद हेमा मालिनी अचानक पहुँची मथुरा, गीता शोध संस्थान का आकस्मिक किया निरीक्षण

यूपी के मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अकादमी की गतिविधियों और कार्यकलापों की जानकारी ली। परिसर में निर्माणाधीन एक हजार क्षमता के ऑडिटोरियम के शेष कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए।सांसद हेमा मालिनी ने निरीक्षण में गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा और कोआर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार से संस्थान में गीता के प्रचार-प्रसार, रासलीला प्रशिक्षण, ब्रज भाषा के संरक्षण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

विगत वर्ष में हुईं कार्यशाला व संगोष्ठी आदि के लगातार आयोजन पर खुशी जतायी।
सांसद ने संस्थान भवन के स्टूडियो कक्ष में पहुंच कर रासलीला प्रशिक्षण को देखा व प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से संगीत सुना। उन्होंने संतों की उन प्रतिमाओं को भी सभागार में देखा जिन्हें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने राजकीय संग्रहालय में लगे मूर्ति कला शिविर में तैयार कराया था। इन प्रतिमाओं को स्थापित किए जाने वाले प्रस्तावित स्थलों को जानकारी ली। गीता ग्रंथालय, प्रस्तावित म्यूजियम कक्ष का भी अवलोकन कर निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने परिसर में प्रस्तावित गेस्ट हाउस के स्थल को देखा। परिसर में सघन पौधारोपण के तहत कदंब के पौधे रोपने के निर्देश दिए। एक हजार क्षमता वाले बड़े ऑडिटोरियम का शेष कार्य जल्द पूर्ण कर इसके बाहरी हिस्से को सुंदर बनाने के निर्देश दिए। सांसद हेमा मालिनी का कहना था कि ये समूचा परिसर वाहन विहीन, हरा भरा, सुरम्य व सुंदर बनना चाहिए

आकस्मिक निरीक्षण में सांसद ने निर्देश दिए कि 500 दर्शक क्षमता वाले दूसरे ओपन ऑडिटोरियम (ओएटी) पर मीराबाई से जुड़े मंचन होते रहने चाहिए। निरीक्षण के दौरान सांसद के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, दीपक शर्मा, कंस्ट्रक्शन कंपनी के सौरभ गोयल आदि उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )