• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-गौतम बुद्ध नगर में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीशान्त समारोह की तैयारियो का प्रभारी राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह ने लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

यूपी के गौतम बुद्ध नगर में आगामी 24 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा ऐसे में
जनपद के प्रभारी/लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के माननीय राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का लिया जाएगा।
माननीय मंत्री ने दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश।
आगामी 24 दिसंबर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर जनपद के प्रभारी एवं लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के माननीय राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने आज गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां पर उन्होंने दीक्षांत समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों एवं हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड पर सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि आगामी 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर सभी अधिकारी गण आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर अपने कार्य योजना बनाते हुए समय रहते सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि दीक्षांत समारोह को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा दीक्षांत समारोह को लेकर वर्तमान तक की गई कार्यवाही से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह तथा प्राधिकरण, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)