• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP News: सब कर्मों का खेल है की उसी की सजा भुगत रहे राहुल गांधी’, करौली बाबा- ‘अमृतपाल की भी जल्द होगी गिरफ्तारी’

Karauli Sarkar: हाल ही में चर्चा में आए विवादित करौली बाबा (Karauli Baba) संतोष सिंह भदौरिया ने राहुल गांधी और अमृतपाल सिंह को लेकर हैरान करने वाली बात कही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर करौली बाबा ने कहा कि उन्हें खुद के कर्मों की सजा मिल रही है. बाबा ने कहा कि जो जैसा कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा. बाबा ने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि राहुल गांधी अनुष्ठान करने नहीं आएंगे, वो कानून का ही सहारा लेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करौली बाबा ने ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं अगर हमसे मदद मांगी गई तो अनुष्टान करेंगे, कामना करेंगे और हर दिन करते भी हैं. वहीं करौली बाबा ने आगे कहा कि योगी और मोदी को देखता हूं तो सोचता हूं कि मैं भी वैसा ही कर पाउं. इसके बाद करौली बाबा ने कहा कि वो और बागेश्वर धाम सरकार एक ही जैसै हैं, लेकिन कोई आगे बढ़ गया कोई पीछे रह गया.

India Core News

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)