• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP Politics : वोट को बांधने के लिए दिया भारत रत्न, इजरायल जा रहे बेरोजगार और अग्निवीर कपड़े उतारकर कर रहे आंदोलन, अखिलेश ने फिर BJP को घेरा

ByIcndesk

Feb 3, 2024

Report By : Himanshu Garg (UP Politics)

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए सभी को हैरान कर दिया। सपा मुखिया ने भारत सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर कहा कि ‘यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। भारत रत्न सम्मान में नहीं दिया जा रहा है। बल्कि वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है।’

अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
दरअसल, बलरामपुर पहुंचे सपा मुखिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए योगी सरकार निशाना साधा और कहा कि ‘मैंने कई बार यह कहा कि कोई पुण्य काम होने जा रहा हो और PDA के लोग, 90% आबादी वाले दु:खी हो तो कैसे पुण्य होगा। जमीन घोटाला हुआ है वह भी अगर गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या जैसी जगह पर तो सोचिए आप कि किस नाम पर इस सरकार में इस तरह का घोटाला हो रहा है।’

अखिलेश ने आगे कहा कि ‘बीजेपी को चिंता इस बात की करनी चाहिए कि उनके सांसदों की परफॉर्मेंस क्या है। उत्तर प्रदेश दिल्ली की सरकार उनकी रही, कहीं भी उन्होंने कोई कारखाना लगवाया हो तो बता दें। 40 लाख करोड़ का अगर इन्वेस्टमेंट यूपी में आ रहा है तो बलरामपुर, गोंडा में निवेश क्यों नहीं आ रहा?’

बेरोजगार इजरायल जा रहे है इनसे कैसे बच पाएगी बीजेपी
आखिलेश ने तंज करते हुए कहा कि ‘यह जो बेरोजगार इजरायल जा रहे हैं और अग्निवीर के लोग कपड़े उतार कर आंदोलन कर रहे हैं इनसे कैसे बीजेपी बच पाएगी? और यह जो नई आवाज उठी है PDA वाली, 90% लोग इसमें शामिल है तो भारतीय जनता पार्टी कैसे बचेगी?’

By Icndesk