• Sat. Feb 7th, 2026

UP : गाजियाबाद में रिश्ते हुए तार-तार ! भाई ने ही बहन पर चला दी गोली, जानें क्या है मामला…

ByIcndesk

Jan 26, 2024
Report By : Ankit Srivastav (Ghaziabad UP)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दरअसल, यहां एक भाई ने ही अपनी बहन पर गोली चला दी। ये मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके का है। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पक पहुंचकर पुलिस भाई ध्रुव चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरु कर दी।

ये है मामला…
दरअसल, गुरुवार सुबह एक स्कूल जाती छात्रा पर दो अज्ञात स्कूटी सवार लोगों ने गोली चला दी। छात्रा को घायल हालत में उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में जांच करनी शुरु कर दी।

पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि स्कूल जाती छात्रा पर गोली उसके ही भाई ध्रुव चौधरी ने चलाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। मामले में जांच की जा रही है।

By Icndesk