• Mon. Jun 29th, 2026

यूपी रेरा की बड़ी मंजूरी: 4,424 करोड़ की 13 रियल एस्टेट परियोजनाओं को हरी झंडी, कई जिलों में मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की 191वीं बैठक मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। इस बैठक में करीब 4,424.4 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 13 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

इन परियोजनाओं के तहत प्रदेशभर में कुल 19,379 आवासीय और व्यावसायिक यूनिटों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। नोएडा में चार परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें दो रेजिडेंशियल और दो कमर्शियल प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनसे नोएडा में कुल 17,051 यूनिटों का निर्माण किया जाएगा।

राजधानी लखनऊ में भी रियल एस्टेट को गति देते हुए चार आवासीय परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनके अंतर्गत 241 आवासीय यूनिट विकसित होंगी। वहीं मथुरा में चार परियोजनाओं के जरिए 2,035 यूनिटों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा मऊ में एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 52 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

एग्रीवोल्टिक्स ऊर्जा-लालची AI और दुनिया की भूख मिटा सकता है
भारत
{“title_results”:[“‘मेरे सवालों पर कथा साहित्य का प्रभाव पड़ा’: कार्लो गिंज़बर्ग (1939-2026), माइक्रोहिस्ट्री के प्रणेता”],”content_results”:[“कार्लो गिंज़बर्ग: माइक्रोहिस्टोरी के क्षेत्र के प्रणेता का निधनइतालवी इतिहासकार कार्लो गिंज़बर्ग, जिन्हें माइक्रोहिस्टोरी के संस्थापकों में से एक माना जाता है, का 17 जून 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 87 वर्ष थी। गिंज़बर्ग ने इतालवी पुनर्जागरण से लेकर प्रारंभिक आधुनिक यूरोपीय इतिहास तक विभिन्न विषयों में अपना योगदान दिया। उनकी गहन शोध प्रणाली और दृष्टिकोण ने इतिहास लेखन में क्रांतिकारी बदलाव लाए।गिंज़बर्ग की प्रमुख रचनाओं में The Cheese and the Worms: The Cosmos of a Sixteenth Century Miller, The Night Battles, तथा Ecstasies: Deciphering the Witches’ Sabbath शामिल हैं। इन कार्यों ने न केवल इतिहास को नये आयाम दिए, बल्कि कला इतिहास, साहित्य अध्ययन और इतिहासलेखन के सिद्धांतों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।उन्होंने 2010 में बाल्ज़न पुरस्कार प्राप्त किया और 2013 में अमेरिकी फिलॉसफिकल सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सदस्य के रूप में चुने गए।2019 में कोलकाता में भारतीय प्रकाशक नवीन किशोर के साथ बातचीत के दौरान, गिंज़बर्ग ने अपनी पेशेवर यात्रा, यहूदी धर्म के प्रति अपने “बनने” की प्रक्रिया, विराम चिह्नों के प्रति जुनून और अपनी रचनात्मक सोच पर कथा साहित्य के गहरे प्रभाव के बारे में चर्चा की।उन्होंने कहा, “ऐसे संवाद आमतौर पर बीच में शुरू होते हैं, जिसमें पहले की बातचीत का अनुभव और आगे की चर्चा की उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए मैं सीधे अपने विषय में उतर जाता हूँ।” उनके अनुसार, “एक ऐसे जीवंत परिदृश्य में प्रवेश करना जो पहले किसी ने नहीं देखा, अत्यंत रोमांचकारी होता है। सबसे पहले अपनी जड़ों की खोज करना, फिर इतिहास के जीवन के संकेतों को समझना, और अंततः इतिहासकार बनना एक गहन अनुभव है।”कार्लो गिंज़बर्ग ने माइक्रोहिस्टोरी को एक नई दिशा दी और इतिहास को अधिक मानवीय, सूक्ष्म एवं व्यावहारिक संदर्भों में समझने की विधि पेश की। उनके विचार और शोध आज भी इतिहासकारों एवं विद्वानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”]}