• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP- बहराइच की डीएम मोनिका रानी के स्कूली बच्चे हुए फैन, क्लास में डीएम बनी टीचर बच्चे हुए खुश

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले की डीएम मोनिका रानी की हर तरफ सराहना हो रही है। डीएम मोनिका रानी का शिक्षिका रूप लोगो को खूब पसंद आ रहा है बच्चे भी टीचर के रूप में डीएम को पाकर बेहद खुश दिखते है। डीएम मोनिका रानी जब भी स्कूलों के निरीक्षण के लिए निकलती है तो वहां पहुंच कर स्कूल की व्यवस्था देखने के साथ साथ बच्चो की क्लासों में जा कर पढ़ाना नही भूलती।

डीएम मोनिका रानी कल महसी तहसील में परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के लिए निकली थी जिसके बाद प्राथमिक विद्यालय गंगापुरवा पहुंच गई जहा उन्होंने कक्षा दो के बच्चो को उंगलियों के माध्यम से गणित पढ़ना सिखाया।डीएम मोनिका रानी अक्सर निरीक्षण के दौरान बच्चो को पढ़ाने लगती है ,आपको बता दे के डीएम मोनिका रानी पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल में अध्यापिका रह चुकी है। डीएम के अध्यापिका रूप की हर ओर चर्चा है तथा उनकी खूब सराहना भी हो रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)