• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-शाहजहाँपुर भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन,दिल्ली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

यूपी के शाहजहाँपुर में भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दम तोड़ दिया। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। भाजपा विधायक मानवेंद सिंह की अचानक मौत की खबर से जिले की भाजपा इकाई को गहरा सदमा लगा। पूर्व सांसद कृष्णाराज ने कहा कि जिला ही नहीं प्रदेश की भाजपा ने एक स्वच्छ छवि के ईमानदार नेता को खो दिया है।

कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )