• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP: योगी सरकार आज देंगी 97 IAS अफसरों को प्रमोशन

ByIcndesk

Jan 1, 2024

Report By : ICN Network (UP)

आज नए साल के दिन उत्तर प्रदेश कैडर के 97 IAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा मिलेगा। प्रमोशन के बाद 4 अफसर प्रमुख सचिव और 17 अफसर सचिव रैंक में प्रमोट होंगे। जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव और सचिव रैंक पाने वाले कुछ अफसरों को नई तैनाती मिल सकती है। नियुक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रमोशन को मंजूरी दे दी है।

ये सभी बनेंगे प्रमुख सचिव
बता दें 1999 बैच के चार अफसर 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर आयुक्त और सचिव स्तर से प्रमुख सचिव बनेंगे। इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम व पारेषण निगम के MD पी. गुरुप्रसाद, आयुक्त अलीगढ़ मंडल रविंद्र और आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संयुक्ता समद्दार शामिल हैं।

ये होंगे सचिव
वहीं दूसरी तरफ 16 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2008 बैच के 17 अधिकारी विशेष सचिव से सचिव/आयुक्त के पद पर प्रमोट होंगे। इनमें किंजल सिंह, सौम्या अग्रवाल, डॉ. सरोज कुमार, के. विजयेंद्र पांडियन, पवन कुमार, कुमार रविकांत सिंह, डॉ. काजल, अमृत त्रिपाठी, बी. चंद्रकला, अनिल ढींगरा, राजेश कुमार, बाल कृष्ण त्रिपाठी, चंद्र भूषण सिंह, विमल कुमार दुबे, सुख लाल भारती, डॉ. वेदपति मिश्र और अखिलेश सिंह शामिल हैं।

इन सबको भी मिला प्रमोशन
वहीं आज नए साल के दिन 13 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2011 बैच के 24 अधिकारी विशेष सचिव स्तर के हैं। इन्हें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सिलेक्शन ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल 12 से 13) में पदोन्नति मिलेगी। 9 साल की सेवा पूरी करने वाले 2015 बैच के 34 अफसर सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स लेवल 11 से 12) में प्रमोशन पाएंगे। चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 2020 बैच के 18 अधिकारी सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति पाकर जॉइंट मैजिस्ट्रेट से सीडीओ बन जाएंगे।

By Icndesk