• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UPI सेवा फिर ठप: ऑनलाइन पेमेंट्स में आई रुकावट, Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स हुए प्रभावित

Report By : ICN Network

12 अप्रैल, शनिवार को देशभर में बड़ी संख्या में यूजर्स को डिजिटल पेमेंट करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक बार फिर तकनीकी दिक्कतों की चपेट में आ गया, जिससे Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे प्रमुख पेमेंट ऐप्स ठप पड़ गए।

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया और आउटेज मॉनिटरिंग साइट्स पर इस समस्या की जानकारी साझा की। उनकी शिकायतों के अनुसार, या तो ऐप्स पूरी तरह से काम नहीं कर रहे थे या फिर लेनदेन के दौरान बार-बार एरर आ रहा था। यह कोई पहली बार नहीं है — पिछले कुछ हफ्तों में भी ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं।

Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सबसे ज़्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जब 1,200 से अधिक यूजर्स ने पेमेंट संबंधी दिक्कतों की रिपोर्ट दी। इनमें से 66% को पेमेंट प्रोसेस करने में समस्या हुई, जबकि बाकी 34% यूजर्स फंड ट्रांसफर नहीं कर पाए।

इस स्थिति से परेशान होकर कई यूजर्स ने ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, “UPI डाउन होने के कारण डिजिटल ट्रांजैक्शन पूरी तरह से रुक गए हैं। Paytm और Google Pay से कोई पेमेंट नहीं हो पा रहा।” समस्या कई बैंकों और ऐप्स में देखी गई, जिससे साफ होता है कि यह किसी बड़ी तकनीकी खामी का नतीजा हो सकता है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)