• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: यूपीपीसीएल ने शुरू की ऑनलाइन सेवा

अब बिजली उपभोक्ताओं की घर के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए ऑनलाइन प्रकिया की शुरूआत की गई है। इस प्रक्रिया से लोड बढ़वाने का कार्य तेज, आसानी से और पारदर्शी ढंग से हो सकेगा। यूपीपीसीएल ने पहली बार इसकी शुरूआत की है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को अपने घर का लोड बढ़वाने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाने, फॉर्म भरने या लंबी-लंबी कतारों में खड़े नही होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए पहली बार बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने की सेवा पूरी तरह ऑनलाइन शुरू कर दी है।

मुख्य अभियंता ने बताया, इस नई सुविधा का लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट सहित पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के उपभोक्ता उठा सकेंगे।
इसके लिए यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लोड बढ़ाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। वहां मांगी गई बुनियादी जानकारी भरने के बाद कुछ आसान चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। उपभोक्ता अपनी जरूरत और उपयोग के हिसाब से नया लोड चुन सकते हैं।

यूपीपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और तेज है। इसमें किसी तरह की मैनुअल एंट्री या कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अपने घर, कार्यालय या मोबाइल से ही बैठे बैठे आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )