• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: जामिया में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर हंगामा

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आइसा सहित कई दूसरे संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) की 100वीं वर्षगांठ की उपलक्ष्य में आयोजित युवा कुंभ कार्यक्रम को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कैंपस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि कार्यक्रम की अनुमति तुरंत वापस ली जाए। वहीं, प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की कि अनुमति क्यों दी गई।

दिल्ली पुलिस के जवानों को प्रमुख प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की, तथा इसे एक केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए अनुचित बताया। 

जामिया में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की इकाई ने इस कार्यक्रम पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आयोजन ‘सीधा उकसावा’ है तथा अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा एवं सुरक्षा के खिलाफ है। प्रशासन के फ़ैसले की निंदा करते हुए एसएफआई ने कार्यक्रम की अनुमति तत्काल वापस लेने की मांग की।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )