• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UPSC EXAM: नोएडा मेट्रो के समय में परिवर्तन सुबह 6 बजे से शुरू हुई मेट्रो

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

यूपीएससी प्री एग्जाम में परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए एनएमआरसी (NMRC) ने मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके चलते रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली सर्विस सुबह 6 बजे से होगी। यानी सुबह 6 बजे नोएडा के सेक्टर-51 और नोएडा डीपो से एक साथ मेट्रो चलेगी।हर 15-15 मिनट पर मेट्रो सर्विस चलेगी। ऐसे में UPSC का एग्जाम देने वाले परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं होगी।

परीक्षा के चलते बदली गई टाइमिंग नोएडा मेट्रो सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से संचालित होती है। रविवार को आठ बजे से मेट्रो का संचालन होता है। लेकिन परीक्षा के कारणों से इसका संचालन सुबह छह बजे किया जाएगा।

बता दें, नोएडा मेट्रो रोजाना करीब 48 से 50 हजार मुसाफिर सफर करते है। परीक्षा के चलते परीक्षार्थियों को संख्या बढ़ेगी। ऐसे में सभी तरह के इंतजाम कर लिए गए हैं। ये आदेश एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम ने दिए।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)