• Wed. Oct 7th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उत्तराखंड: क्षेत्रवाद विवाद के बीच वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, भावुक होकर रो पड़े

Report By : ICN Network

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवाद पर दिए अपने बयान को लेकर जारी विवाद के बीच इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सरकारी आवास में इसकी घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे आगे की कार्यवाही के लिए राज्यपाल को भेज दिया गया। इस्तीफे से पहले अग्रवाल ने पत्नी शशि प्रभा अग्रवाल के साथ रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बजट सत्र के दौरान फरवरी 2025 में दिए गए क्षेत्रवाद संबंधी बयान के चलते वे विवादों में घिर गए थे। हालांकि, उन्होंने सदन के भीतर और बाहर खेद प्रकट किया, लेकिन सियासी दबाव कम नहीं हुआ। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में तलब कर स्पष्टीकरण भी मांगा। मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच, केंद्र सरकार ने उन्हें मंत्री समूह (जीओएम) का सदस्य नामित किया, जिससे उनकी पदच्युति की चर्चा पर विराम लग गया था।

रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस्तीफे की घोषणा करते हुए अग्रवाल भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)