• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Uttarakhand: ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ से आज शाम गूंजेगा CM आवास, स्वाति मिश्रा की होगी भजन संध्या

ByIcndesk

Jan 19, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Uttarakhand)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आवास आज यानी शुक्रवार को राम भक्ति और राम भजनों से गुंजायमान होगा। बात दें राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या होगी। यहीं नहीं CM पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

स्वाति मिश्रा ने जारी किया संदेश
दरअसल, आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मिश्रा की भजन संध्या होगी। जिसको लेकर स्वाति ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने उत्तराखंड आने की सूचना दी है। वीडियो संदेश में स्वाति ने कहा है कि 19 जनवरी यानी आज शुक्रवार को उत्तराखंड आ रही हैं और मुख्यमंत्री आवास पर उनकी एक भजन संध्या होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में पार्टी की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी मंदिरों के परिसर में एलईडी लगाए जाएंगे। वह स्वयं जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में रहेंगे। CM देहरादून के किसी मंदिर में जाएंगे। इसी तरह सभी सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी अपने क्षेत्रों के मंदिरों में रहेंगे। सीएम कार्यालय के मुताबिक, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इस पर अपना अनुमोदन दे सकते हैं।

By Icndesk