• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गाजियाबाद में उज़्बेकिस्तान की महिला ने लगाई फांसी, दूतावास को दी गई सूचना

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में उज्बेकिस्तान की महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। विदेशी महिला का शव बाथरूम में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दूतावास को भी सूचित किया जा रहा है। इंदिरापुरम सर्किल के ASP ने बताया, आज दोपहर करीब सवा एक बजे थाना कौशांबी को इस घटना की सूचना मिली। जानकारी करने पर पता चला कि उज्बेकिस्तान निवासी 45 वर्षीय जुल्फिया पिछले दिनों लीवर ट्रांसप्लांट के लिए मैक्स हॉस्पिटल कौशांबी में भर्ती हुई थीं। वो प्राइवेट वार्ड में भर्ती थीं, जहां उनकी देखरेख खुद उनके पति करते थे।

जुल्फिया मंगलवार दोपहर बाथरूम करने के लिए गईं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया। जिसके बाद जुल्फिया के पति ने हॉस्पिटल स्टाफ को सूचित किया। स्टाफ ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो जुल्फिया की लाश फांसी पर लटकी हुई थीं। उन्होंने अपने हिजाब को फांसी का फंदा बनाया और टॉवल हैंगर पर लटक गईं।

सूचना पर तुरंत कौशांबी थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एसीपी ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)