• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

चौबेपुर में वैन खड़े रोलर से टकराई,6 शिक्षिकाए घायल,ड्राइवर की हालत नाजुक

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)

चौबेपुर में पीएनसी के ठीक सामने शिक्षक से भरी वैन रोड रोलर से टकरा गई। जिसके बाद हादसे में वैन सवार 5 शिक्षक और ड्राइवर घायल हो गए। सभी घायलो को स्थानीय लोगों की मदद से चौबेपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक बीच रोड पर रोड रोलर खराब हो गया था जिसके बाद तेज रफ्तार वैन रोड रोलर मे जा घुसी और बड़ा हादसा हो गया वही डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि जीटी रोड चौबेपुर पीएनसी के सामने रोड पर रोलर खराब हो गया था। इसके चलते वह बीच सड़क पर खड़ा था। मंगलवार सुबह शिक्षकों से भरी तेज रफ्तार वैन ड्राइवर समझ नहीं पाया और रोलर में घुस गया। रोलर से टकराने के बाद वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। वैन सवार टीचरों की चीख पुकार सुन राहगीरों और गांव के लोग दौड़े और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। वैन सवार पांच टीचर और वैन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को इलाज के लिए चौबेपुर सीएचसी में एडमिट कराया गया है। ये सभी शिक्षक ककवन प्राथमिक स्कूल में कार्यरत थे। सुबह कानपुर से स्कूल जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। डीसीपी ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

वैन में कुल 6 लोग 1 ड्राइवर और 5 महिला शिक्षकसवार थे। जिनको तत्काल थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा सीएससी चौबेपुर प्राथमिक उपचार कराया गया तथा बाद प्राथमिक उपचार हैलट रेफर कर दिया गया। डीसीपी ने बताया कि चौबेपुर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि वैन कॉमर्शियल नहीं है। इसके बाद भी वैन का इस्तेमाल कॉमर्शियल रूप में किया जा रहा है। ड्राइवर के पास डीएल भी नहीं था। वैन की फिटनेस और अन्य दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं। लेकिन ऊपरी जांच में सामने आया है कि वैन पूरी तरह से कबाड़ हो गई थी। इसके बाद भी उससे सवारियों को ढोया जा रहा था। वैन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले तो वैन चालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)