• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी,3 बजे तक 46 प्रतिशत हुआ मतदान

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में वेस्ट यूपी की 10 सीटों पर वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक यानी 8 घंटे में 46.78% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा संभल में 52.24% और सबसे कम फिरोजाबाद में 43.67% वोटिंग हुई। संभल में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने लोगों को दौड़ाकर पीटा। पुलिस का कहना है- सभी मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यूपी में आज संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और आंवला में वोटिंग हो रही है। फिरोजाबाद पुलिस ने 42 फर्जी वोटर्स को पकड़ा है। मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कार के शीशे टूट गए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान किया।

10 सीटों पर 100 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। इनमें 8 महिला प्रत्याशी हैं। 1.78 करोड़ वोटर्स इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। थर्ड फेज में मुलायम परिवार से तीन सदस्य चुनावी मैदान में हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है। मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल (आगरा) और योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)