• Wed. Jul 15th, 2026

दिल्ली: वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन पर भड़के जगदंबिका पाल, कहा – ‘कानून संसद में बनता है, जंतर-मंतर पर नहीं’

Report By : ICN Network

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अगुवाई में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन को कई मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच, वक्फ बिल पर बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “हमने सभी मुस्लिम संगठनों से बातचीत की, छह महीने में 118 बैठकें हुईं, फिर अब प्रदर्शन क्यों?”

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्होंने रिपोर्ट ठीक से पढ़ी भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध निराधार है और देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वक्फ बिल की तुलना धारा 370 और तीन तलाक से करते हुए कहा कि इन मामलों में भी इसी तरह की अफवाहें फैलाई गई थीं।

गौरतलब है कि लोकसभा में 8 अगस्त 2024 को संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल पेश किया था। विपक्ष के विरोध के बाद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में एक 31 सदस्यीय JPC का गठन किया गया। 22 अगस्त को हुई पहली बैठक के बाद 16 सदस्यों ने रिपोर्ट का समर्थन किया, जबकि 11 ने विरोध जताया।

जेपीसी ने 14 संशोधनों को मंजूरी दी, जिनमें वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करना, महिलाओं की नियुक्ति, वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण, अवैध कब्जा रोकने के उपाय, वक्फ न्यायाधिकरण की शक्तियां बढ़ाना और सीईओ की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। हालांकि, विपक्षी सांसदों ने इस रिपोर्ट को असंवैधानिक बताते हुए वक्फ बोर्ड को बर्बाद करने वाला कदम करार दिया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}