• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी जलापूर्ति

नई दिल्ली। ओखला स्थित छह एमजीडी अमोनिया रिमूवल प्लांट सुधार कार्य के तहत पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने बताया कि दो सितंबर को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
ओखला फेज-1 होली फैमिली और स्टाफ क्वार्टर क्षेत्र, ओखला फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र, गोविंदपुरी, गोविंदपुरी एक्सटेंशन, गिरीनगर, हरकेश नगर और गांधी कैंप समेत आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। ओखला से सी लाल चौक तक 600 मिमी गिरी नगर राइजिंग मेन और कमांड एरिया में दो सितंबर की शाम व तीन सितंबर की सुबह तक आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं,

ओखला से ईएसआई तक 1200 मिमी राइजिंग मेन व कमांड एरिया और ओखला से कालकाजी यूजीआर तक 900 मिमी राइजिंग मेन व कमांड एरिया में 2 से 3 सितंबर की सुबह तक आपूर्ति नहीं होगी। इसी तरह ओखला डब्ल्यूडब्ल्यू से स्थानीय कमांड एरिया 700/300 मिमी राइजिंग मेन व आसपास के क्षेत्रों में दो सितंबर की शाम से तीन सितंबर की सुबह तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )