• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद दिल्ली में हो सकती है झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही दिल्ली में शीतलहर से राहत मिल गई है। दिल्ली में आज (20 जनवरी) सुबह सफदरजंग में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी (शुक्रवार) को उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। हालांकि लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई है लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 22 से 25 जनवरी के बीच मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राजधानी दिल्ली में मौसम की पहली बारिश होगी। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा यूपी, उत्‍तराखंड, जम्‍मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्‍यों में भी बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिम के हिमालयी क्षेत्रों में 21 जनवरी की सुबह से 25 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

देश के पश्चिमी भाग में भी ठंड से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्‍थान में ठंड के साथ ही पाला भी पड़ रहा है।यहां के रेगिस्तानी इलाके में भी बर्फ की बूंदे जम गईं हैं। यहां का तापमान शून्‍य से नीचे पहुंचने से किसानों को बहुत नुकसान पहुंचा है। पाले की मार से सरसों, चना, जौ और अन्य सब्जियां बर्बाद हो गईं हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)