• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सुबह जब नल खोला तो काला और दुर्गंध वाला पानी निकला

सेक्टर-19 के सी ब्लॉक के निवासियों ने बुधवार सुबह जब नल खोला तो काला और दुर्गंध वाला पानी निकला। ब्लॉक में करीब 500 परिवार रहते हैं। हर घर यही गंदा पानी पहुंचा। इससे उनके किचन का काम प्रभावित हुआ। लोग नहा नहीं पाए। निवासियों का आरोप है कि गंदा पानी टैंकर में भी भर गया। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर साफ पानी की आपूर्ति न होने से कई काम प्रभावित हुए।
लोगों ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक नल खोलकर रखा कि शायद साफ पानी आ जाए लेकिन नहीं मिला। निवासियों ने छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों को गंदे पानी के फोटो भेजे। आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि हर हफ्ते ही ऐसी समस्या बनी रहती है। इससे उनके घर का काम प्रभावित होता है। सेक्टर का टैंकर महीनेभर बाद साफ होता है लेकिन उसमें गंदा पानी पहुंच चुका है, ऐसे में अब उसे साफ होने में महीने भर का इंतजार करना पड़ेगा। इससे बीमारियां फैलने का भी डर बना है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )