• Mon. Jun 15th, 2026

नोएडा: शहर में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित

शहर में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। आए दिन घंटों बिजली ठप रहने से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी दोपहर और शाम के समय अनियमित कटौती ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली न रहने से पंखे और कूलर भी नहीं चल पा रहे, जिससे गर्मी में बुरा हाल है। हाल ऐसा है कि दोपहर में दो से तीन घंटे तक आपूर्ति बंद है। निवासियों के मुताबिक आपूर्ति ठप होने पर शिकायत करने के बाद भी सुचारू नहीं हो रही। फॉल्ट को भी समय से दुरुस्त नहीं किया जा रहा। वहीं अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि बढ़ते लोड को व्यवस्थित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )