• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: महिला सांसद का छलका दर्द, शाह को सुनाई आपबीती

दिल्ली में संसद सत्र के दौरान तमिलनाडु की सांसद आर. सुधा चाणक्यपुरी में चेन झपटमारी का शिकार हो गईं। सुबह की सैर पर निकलीं सुधा के गले से एक बदमाश ने चेन छीन ली। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी और दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

संसद के मानसून सत्र के चलते राजधानी दिल्ली में सांसदों का जमावड़ा लगा है। दक्षिणी दिल्ली में मौजूद चाणक्यपुरी को राजधानी का हाई सिक्योरिटी जोन कहा जाता है। मगर, आज सुबह इसी जगह पर मॉर्निंग वॉक करते हुए तमिलनाडु की महिला सांसद चेन स्नैचिंग का शिकार हो गई। एक शख्स ने दिनदहाड़े उनके गले से चेन खींची और मौके से फरार हो गया।

दिल्ली में चेन झपटमारी का शिकार हुई लोकसभा सांसद आर. सुधा तमिलनाडु के मयिलादुथुराई सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं, अब उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपनी आपबीती सुनाई है।

गृह मंत्री से क्या बोलीं महिला सांसद?

आर.सुधा ने गृह मंत्री को लिखे खत में कहा, “कई सांसदों को अभी तक आवास नहीं मिला है और मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मैं तमिलनाडु भवन में रुकी हूं और रोज सुबह मॉर्निंग वॉक करने जाती हूं। आज सुबह भी मैं एक राज्यसभा महिला सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी, तभी किसी ने मेरी चेन छीन ली।”

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )