• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: गृह क्लेश में महिला के पति ने हत्या की

दादरी कोतवाली क्षेत्र के जारचा रोड पर स्थित एक मकान में महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के गले में निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गृह क्लेश में महिला के पति ने हत्या की है।

घटना से पहले शराब पीने की बात सामने आई है।कविता अपने परिवार के साथ जारचा रोड स्थित एक मकान में रहती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों चिटहेरा गांव के रहने वाले थे। करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। एक गांव और अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने भाग कर शादी की थी। करीब 8 साल तक दोनों बाहर रहे। इस बीच दोनों के दो बच्चे हो गए। माहौल ठीक होने के बाद मोहित के साथ कविता जारचा रोड पर रहने लगी।

बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। वहीं पति मौके से फरार है। आसपास के लोगों से पूछता के बाद पता चला है कि दोनों शराब का सेवन करते थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस कारण अक्सर झगड़ा भी होते रहता था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )