• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Yami Gautam बनने वाली है मां ! शादी के 3 साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी ?

ByIcndesk

Feb 9, 2024

Report By : Ankshree (ICN Network)

साल 2024 कई फिल्मी सितारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं जो जल्द ही मां बनने वाली हैं। यामी के मां बनने की खबर मिलते ही उनके फैंस के बीच काफी खुशी देखने को मिल रही है। बता दें यामी गौतम शादी के 3 साल बाद अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी का सेकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है। वो अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एन्जॉय भी कर रही हैं।

सुपर एक्साइटेड है यामी
रिपोर्ट के अनुसार, यामी को जबसे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है, वो सुपर एक्साइटेड और हैप्पी हैं। ऐसी उम्मीद है कि एक्ट्रेस मई 2024 में ही अपने बच्चे को जन्म देंगी।

2021 में की थी शादी
दरअसल, 4 जून साल 2021 को यामी गौतम ने आदित्य धर संग शादी रचाई थी। आदित्य पेशे से राइटर और डायरेक्टर हैं। यामी और आदित्य की पहली मुलाकात फिल्म उरी के सेट पर हुई थी, क्योंकि एक्ट्रेस के पति ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। सेट पर ही दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करेंगी।

By Icndesk