• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर किसानों की महापंचायत आज

Report By : ICN Network

नोएडा: किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के 14 संगठनों द्वारा आज यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सभी 14 किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से जीरो पॉइंट पर एकत्रित होकर अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करने की अपील की है। संगठन का आरोप है कि सरकार और प्राधिकरण की गलत नीतियों के कारण किसानों को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

प्रमुख मांगें:

  • किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत प्लॉट अब तक नहीं मिले।
  • 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को अब तक लागू नहीं किया गया।
  • जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि 30 दिसंबर 2023 को भी ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों ने महापंचायत की थी। उस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महापंचायत के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जीरो पॉइंट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किसानों के वाहनों को जीरो पॉइंट के नीचे पार्किंग क्षेत्र में खड़ा करवाया जाएगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)