बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजेश कुमार हिसार के जल सेवाएं मंडल में जिलेदार के पद पर तैनात हैं।
एसीबी के मुताबिक, राजेश कुमार ने राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास कृषि जमीन पर बनी कॉलोनी के लिए नहर के पानी से जुड़ी सिंचाई व्यवस्था का COO तैयार करने के बदले 3 हजार रुपये मांगे थे।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाया। टीम ने राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
इस मामले में राजेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
यशपाल शर्मा हिंदी और हरियाणवी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और ‘लगान’, ‘गंगाजल’ और ‘दादा लखमी’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

