• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप 

सेक्टर-63 क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के दोबारा लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। छिजारसी कॉलोनी निवासी एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बेटी 3 जुलाई को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि शाहजहांपुर के बनगांव निवासी चंदन जीवट उसे अपने साथ ले गया है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी अप्रैल महीने में किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई कर किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा वही हरकत की। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )