• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शहर के करीब 800 से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य

सोलर पैनल लगवाने की वजह से शहर के करीब 800 से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है। सोलर पैनल के कारण इन परिवार को एनपीसीएल की बिजली का उपयोग नहीं करना पड़ा रहा है। यहां तक कि कई घरों में तो अतिरिक्त बिजली पैदा हो रही है। बिल कम होने के साथ ही इन परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी मिल चुकी है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 1868 लोग आवेदन कर चुके हैं। इनमें 1781 के घर सोलर पैनल लग चुका है। पीएम सूर्य योजना में 1162 के घरों पर सोलर पैनल लगा है। इनमें से 1120 उपभोक्ताओं को 9 करोड़ की सब्सिडी भी मिल चुकी है। इन 1162 उपभोक्ताओं में से 808 के घर का बिजली बिल शून्य हो चुका है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि पहले इन उपभोक्ताओं के घर का बिजली बिल 2000 रुपये तक आता है, लेकिन अब उनका बिल शून्य हो गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )