साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर एक युवक के खाते से 1.37 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-49 स्थित हिंडन विहार सोसाइटी निवासी आशुतोष दुबे ने बताया कि पांच फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही।
उसने एक नबर पर कॉल करने के लिए कहा, जब पीड़ित ने उस नंबर पर फोन किया को कई मैसेज आने लगे। पता चला कि उनके खाते से 1.37 लाख रुपये निकल गए। इस पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि खाते के बारे में पता किया जा रहा है