• Wed. Feb 4th, 2026

दुनियाभर के जेलों में बंद हैं 10,574 भारतीय नागरिक

दुनिया की विभिन्न जेलों में 10574 भारतीय नागरिक कैद हैं जिनमें से 43 को मौत की सजा मिली है। यूएई में सबसे अधिक 2773 भारतीय कैदी हैं इसके बाद सऊदी अरब और नेपाल का स्थान है। सऊदी अरब में मौत की सजा पाने वाले सबसे ज्यादा भारतीय कैदी हैं। यह जानकारी संसद में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी।

दुनिया के अलग-अलग जेलों में फिलहाल 10,574 भारतीय नागरिक कैद हैं। इनमें से 43 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है। संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे अधिक संख्या में भारतीय कैदी हैं, जहां वर्तमान में 2,773 भारतीय नागरिक सलाखों के पीछे हैं।

किन देशों में कितने कैदी हैं?

इसके बाद सऊदी अरब में 2,379 और नेपाल में 1,357 कैदी हैं। जिन अन्य देशों में भारतीय कैदियों की संख्या अच्छी-खासी है, उनमें कतर में 795, मलेशिया में 380, कुवैत में 342, यूनाइटेड किंगडम में 323, बहरीन में 261, पाकिस्तान में 246, चीन में 183 और अन्य देश शामिल हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )