• Wed. Feb 4th, 2026

कानपुर में आयोजित किया गया 10वां योग उत्सव,नंद गोपाल नंदी ने कहा योग करने से स्वस्थ होगा शरीर, रोजाना करे योग

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)
आयुर्वेदिक युग से मानव अपने आप को स्वस्थ और मस्त रखने के लिए योग करता आ रहा है। आधुनिक युग में लोग योग को भूल चुके थे मगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में योग दिवस की शुरुआत की। आज देश और विदेश में 21 जून को विश्व योग दिवस के मनाया जाता है। इसी कड़ी में कानपुर के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क में 10 वा योग उत्सव मनाया गया। योग उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर और आसमान में गुब्बारे उड़ा कर औद्योगिक विकास मंत्री एवं कानपुर प्रभारी नंद गोपाल ‘नंदी’ ने किया…. योग उत्सव में सासंद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण सहित नेताओ और विभिन्नय संस्थाओं के सैकड़ो लोगो के साथ प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, जिलाधिकारी राकेश के सिंह, cp अखिल कुमार, adg आलोक सिंह, नगर आयुक्त शिव शरण रप्पा, सीडीओ सुधीर कुमार, kda उपाध्यक्ष मदन सिंह सहित आलाधिकारी ने योग किया। योग के बाद औद्योगिक मंत्री ने कहा कि हम सभी लोगों को रोजाना योग करना चाहिए, क्योंकि योग एक ऐसी क्रिया है जिसे रोजाना करने से हमारा शरीर निरोग रहने के साथ-साथ मन को भी शांति मिलती है जिसे करने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं है इसलिए आज किस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी से अपील करते हैं कि लगातार योग करते रहे वही पेपर लीक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो भी लोग दोषी हैं उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)