• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग़ाज़ियाबाद: इन मार्गों पर 1255 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और इनसे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी

कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इन मार्गों पर 1255 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और इनसे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा कांवड़ियों के तीनों मार्गों को 157 बीट में बांटकर 56 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। यहां से न केवल सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाएगी। बल्कि सभी पुलिस चौकियों पर पवित्र गंगा जल भी रखा जाएगा।डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। जिले के तीनों कांवड़ मार्ग पर सशस्त्र बल की तीन कंपनियों के जवान तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा 4500 पुलिसकर्मी और 750 यातायात कर्मी मौजूद रहेंगे। तीनों मार्गों पर 1255 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। हर 500 मीटर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं और प्रत्येक शिविर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। जीटी रोड और मेरठ रोड पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त यातायात कर्मियों की नियुक्ति की गई है। मेरठ मोड़, मोहन नगर, हापुड़ मोड़, साहिबाबाद समेत जाम वाले आठ स्थान चिन्हित किए गए हैं। जहां यातायात कर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे और जाम रोकने का प्रयास करेंगे। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी थाने, चौकी और अस्थाई पुलिस चौकी के साथ ही पुलिस पिकेट पर भी गंगाजल की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को वहीं से कांवड़ और गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )