• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 13 बैटरी स्वैपिंग सेंटर शुरू

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए नोएडा प्राधिकरण बैटरी स्वैपिंग सेंटर शुरू कराएगा। पहले चरण में दो और तीन पहिया वाहनों के लिए 13 सेंटर खुलेंगे। इन सेंटर के संचालन के लिए प्राधिकरण ने मंगलवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचीपीसीएल) के साथ एमओयू साइन किया। प्राधिकरण ने बताया कि एजेंसी को यह सेंटर एक महीने में चालू करने होंगे। इन सेंटर से प्राधिकरण को राजस्व एक रुपया प्रति किलोवॉट मिलेगा।

प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सेंटर पर मिलने वाली बैटरी 90 प्रतिशत चार्ज होगी। इससे 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी एक बार में वाहन तय कर सकेंगे। बदले में वाहन चालकों का करीब एक रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। परियोजना से शहर में बढ़ते प्रदूषण का स्तर कम करने में सहायता मिलेगी। इसके बाद कंपनी से वार्ता चल रही है कि वह चार पहिया वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग या चार्जिंग स्टेशन बनाने की कार्ययोजना प्राधिकरण में प्रस्तुत करे।

यहां बनेंगे बैटरी स्वैपिंग सेंटर
सेक्टर-6, सेक्टर-29 में गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पास, सेक्टर-25ए में मोदी मॉल के पास, सेक्टर-24 में ईएसआईसी अस्पताल के सामने, सेक्टर-63 में इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन व हल्दीराम के पास, सेक्टर-58 में सस्ता सुंदर के पास, सेक्टर-61 में शॉप्रिक्स मॉल के पास, सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में लक्ष्मी वीडियो स्टूडियो के पास, सेक्टर-16 में ए ब्लॉक, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )