• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: 10 दिन से पानी की किल्लत झेल रहे 1600 परिवार

ग्रेनो वेस्ट की एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी में पानी की समस्या बरकरार। दिवाली पर भी 1600 परिवारों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। यह दिक्कत 10 दिनों से है। फिलहाल, लोग टैंकर के भरोसे हैं। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण से शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करेंगे।

निवासियों का आरोप है कि पानी की आपूर्ति नाममात्र की हो रही है। प्राधिकरण से कभी पानी आता है तो कभी प्रेशर काफी कम रहता है। ज्यादातर समय पानी नहीं आ रहा है। इस कारण सोसाइटी में पानी की किल्लत चल रही है। प्राधिकरण से शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। साथ ही पानी के टैंकर भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
डेढ़ लाख का पानी खरीद चुके हैं लोग
लोगों ने बताया कि एओए अपने फंड से पानी के टैंकर मंगवा रही है। दस दिन के अंदर 100 से अधिक टैंकर आ चुके हैं। जिस पर डेढ़ लाख से अधिक का खर्चा आ चुका है। मंगलवार और बुधवार को भी दिवाली पर पानी की किल्लत रही। परेशान होकर निवासियों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर प्राधिकरण से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। साथ ही बुधवार को भी निवासियों ने एक्स पर फिर से पोस्ट की है। प्राधिकरण की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं देने वाली पोस्ट पर भी निवासियों ने पानी की समस्या को उठाया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )